लॉगिन

पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या : मौके पर पहुची पुलिस की टीम, हत्या के कारणों का लगा रही पता

Chhattisgarh July 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या : मौके पर पहुची पुलिस की टीम, हत्या के कारणों का लगा रही पता

पेट्रोल पंप कर्मचारी की गला रेतकर हत्या : मौके पर पहुची पुलिस की टीम, हत्या के कारणों का लगा रही पता

आरंग। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया में नेशनल हाईवे 53 पर स्थित HP के पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांट में जुट गई है.

घटना तड़के 3 से 3.30 बजे के बीच बताई जा रही है. मृतक की पहचान ग्राम गुजरा निवासी योगेश मिरी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आलाधिकारी और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर अपनी पड़ताल शुरू की. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds