लॉगिन

ट्रेन के सामने कूद गया स्टेशन मास्टर : ड्यूटी के दौरान ही दे दी जान, डिप्रेशन बताई जा रही वजह

Chhattisgarh July 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ट्रेन के सामने कूद गया स्टेशन मास्टर : ड्यूटी के दौरान ही दे दी जान, डिप्रेशन बताई जा रही वजह

ट्रेन के सामने कूद गया स्टेशन मास्टर : ड्यूटी के दौरान ही दे दी जान, डिप्रेशन बताई जा रही वजह

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सुसाइड करने की घटना सुर्खियों में आई है। यह पूरी घटना डौंडी थाना क्षेत्रान्तर्गत गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी गुदुम रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर बीती रात 16 जुलाई को 8 बजे से ड्यूटी पर थे। इस बीच रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड कर लिया। उनको जानने वाले लोग बताते है कि, वे पिछले कुछ दिनों से काफी स्ट्रेस में थे। और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं कर रहे थे।

आत्महत्या की वजह कर्ज बताई जा रही

ऐसी आशंका है कि, एसएल ठाकुर कर्ज से परेशान थे। जिसके कारण उन्होंने ऐसा गंभीर कदम उठाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डॉंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडी के मर्चुरी में भेजा है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds