लॉगिन

चचेरी बहन के साथ अनाचार : मना करने पर चची पर कुल्हाड़ी से किया वार, चाचा और भतीजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चचेरी बहन के साथ अनाचार : मना करने पर चची पर कुल्हाड़ी से किया वार, चाचा और भतीजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चचेरी बहन के साथ अनाचार : मना करने पर चची पर कुल्हाड़ी से किया वार, चाचा और भतीजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर भतीजों ने अपने चाचा के साथ मिलकर चचेरी बहन के साथ अनाचार किया। इस बीच जब लड़की की मां ने मना किया तो सभी ने मिलकर अपनी चाची पर कुल्हाड़ी और फादड़े से जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनियागांव खोहड़ापारा का है। जहां पर भाइयों ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ पहले अनाचार किया। फिर इस बीच चाचा के साथ भतीजों ने मिलकर अपनी चाची पर घातक हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अदस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के आरोपी पति समेत उनके भतीजों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर में डबल मर्डर

वहीं बुधवार को अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। गांव के बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुव (62वर्ष) और उनकी पत्नी रुक्मणि ध्रुव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

धारदार हथियार से की गई हत्या

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कायड की टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि, दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds