लॉगिन

बदमाशो के हौसले बुलंद : व्यवसायी से जमकर की मारपीट, 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बदमाशो के हौसले बुलंद : व्यवसायी से जमकर की मारपीट, 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदमाशो के हौसले बुलंद : व्यवसायी से जमकर की मारपीट, 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक होटल गार्ड और व्यवसायी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां जयसवाल होटल के सामने हुए मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। होटल गार्ड और व्यवसायी से मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। होटल के सामने बेतरतीब वाहन पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोपियों ने स्टील के रॉड से होटल गार्ड और व्यवसायी के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

आरोपियों में कई आदतन बदमाश भी

कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त स्टील का रॉड भी जब्त किया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि, आरोपियों में कई आदतन बदमाश भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds