लॉगिन

मानसून सत्र का चौथा दिन, भारतमाला प्रोजक्ट घोटाला, गृह निर्माण मंडल के मकानों की बिक्री का उठेगा मुद्दा

Chhattisgarh July 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मानसून सत्र का चौथा दिन, भारतमाला प्रोजक्ट घोटाला, गृह निर्माण मंडल के मकानों की बिक्री का उठेगा मुद्दा

मानसून सत्र का चौथा दिन, भारतमाला प्रोजक्ट घोटाला, गृह निर्माण मंडल के मकानों की बिक्री का उठेगा मुद्दा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है, जिसमें मंडल संयोजक भर्ती परीक्षा, गृह निर्माण मंडल की मकान बिक्री, भारतमाला प्रोजेक्ट और ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों की गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे.

विधानसभा में आज कुल 5 विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा. इनमें सबसे प्रमुख “छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना और संचालन (संशोधन) विधेयक,” विधेयक होगा जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सदन में पेश करेंगे. इसके अलावा, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा पट्टाधृति अधिकार संशोधन विधेयक सदन में पेश करेंगे.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds