लॉगिन

समझाइश देना सरपंच को पड़ा भारी : शराब तस्कर ने चाकू से किया वार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
समझाइश देना सरपंच को पड़ा भारी : शराब तस्कर ने चाकू से किया वार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समझाइश देना सरपंच को पड़ा भारी : शराब तस्कर ने चाकू से किया वार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के अवैध शराब तस्करों को समझाइश देना सरपंच को भारी पड़ गया। इस दौरान सरपंच पर तस्कर युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल सरपंच भागीरथी कुरें को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला है ग्राम पंचायत गैतरा का है। जहां के सरपंच भागीरथी कुरें को लंबे समय से गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सिलसिले में वे गांव के ही एक युवक को समझाने के लिए सोमवार को उसके घर पहुंचे थे। इस बीच सरपंच ने उसे शराब तस्करी से टूर रहने की नसीहत दी थी। इस पर आरोपी युवक बुरी तरह भड़क गया और सरपंच के साथ गाली-गलौच करने लगा।

आक्रोशित ग्रामीण पहुंचे थाना

सरपंच जब वहां से लौट रहा था तभी रास्ते में युवक ने अचानक चाकू से उनके पेट में दो से तीन बार वार कर दिया। जिसे गांव के कई लोगों ने यह दृश्य देखा और तुरंत घायल सरपंच को बलौदा बाजार सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds