लॉगिन

बीजापुर में आईईडी विस्फोट में तीन घायल, मशरूम एकत्र करने गए थे ग्रामीण

Chhattisgarh July 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बीजापुर में आईईडी विस्फोट में तीन घायल, मशरूम एकत्र करने गए थे ग्रामीण

बीजापुर में आईईडी विस्फोट में तीन घायल, मशरूम एकत्र करने गए थे ग्रामीण

बीजापुर : जिले में आईईडी विस्फोट में 16 वर्षीय एक लड़की समेत तीन ग्रामीण घायल हो गए. ये सभी ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटु) एकत्र करने गए थे. सभी घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी.

आईईडी विस्फोट की चपेट में आए 3 ग्रामीण

अधिकारियों ने बताया कि मद्देड़ थाना क्षेत्र के धनगोल गांव के निकट रविवार शाम हुई इस घटना में घायल लोगों की पहचान कविता कुड़ियम (16), कोरसे संतोष (26) और चिड़ेम कन्हैया (24) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण जंगल में मशरूम (फुटु) एकत्र करने गए थ तभी वे माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए.

पैर और चेहरे में आईं चोटें, अस्पताल में भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के पैर और चेहरे में चोटें आई हैं. घायलों को रात में ही बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि आम लोगों से अपील की गई है कि वो जंगल में जाते समय विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस थाना या निकटतम सुरक्षा शिविर को दें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds