लॉगिन

BIG BREAKING श्याम मंदिर में हुई 50 लाख की चोरी : पुलिस के नाक के नीचे से चोर उड़ा ले गए श्याम बाबा का हार व दान पेटी का पैसा

Chhattisgarh July 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
BIG BREAKING श्याम मंदिर में हुई 50 लाख की चोरी : पुलिस के नाक के नीचे से चोर उड़ा ले गए श्याम बाबा का हार व दान पेटी का पैसा

BIG BREAKING श्याम मंदिर में हुई 50 लाख की चोरी : पुलिस के नाक के नीचे से चोर उड़ा ले गए श्याम बाबा का हार व दान पेटी का पैसा

रायगढ़। रायगढ़ के ह्रदय स्थल में स्थित श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी हो गई, चोर ने मेन गेट का ताला तोड़कर बाबा श्याम के हार और 2 दानपेटी से कैश पार कर दिया है। जिसकी कीमत लगभग 50 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मंदिर के पुजारी शंकर महराज ने बताया कि सोमवार की सुबह पुजारी और श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर बाबा श्याम का हार समेत 2 दान पेटी गायब है। जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। सोने के हार की कीमत करीब 40 लाख और 2 लाख कैश की चोरी की गई है।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिटी कोतवाली थाने से महज 500 मीटर की दुरी पर स्थित श्याम मंदिर में रात को चोरी की घटना हो जाती है , वही चोरो को पुलिस का भी खौफ नहीं है, पुलिस के  नाक के नीचे से मंदिर में चोरी होना यहाँ पुलिस व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds