लॉगिन

चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत : खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए उतरे थे पानी में, इलाके में पसरा मातम

Chhattisgarh July 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत : खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए उतरे थे पानी में,  इलाके में पसरा मातम

चार मासूमों की तालाब में डूबने से मौत : खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए उतरे थे पानी में, इलाके में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा : जांजगीर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव में चार मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बच्चे दोपहर के समय खेलते-खेलते तालाब में नहाने के लिए पानी में उतर गए। चारों बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के ही एक तालाब के पास बच्चों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से तालाब की तलाशी ली गई, जहां से चारों मासूमों के शव बरामद किए गए।

एक ही गांव से चार बच्चों की मौत से गांव में गहरे शोक की लहर है। बलौदा थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds