लॉगिन

पत्नी ने किया पति पर चाक़ू से जानलेवा हमला, दूसरी महिला से सम्बन्ध को लेकर पत्नी ने किया विवाद

Chhattisgarh July 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पत्नी ने किया पति पर चाक़ू से जानलेवा हमला, दूसरी महिला से सम्बन्ध को लेकर पत्नी ने किया विवाद

पत्नी ने किया पति पर चाक़ू से जानलेवा हमला, दूसरी महिला से सम्बन्ध को लेकर पत्नी ने किया विवाद

रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी ताजनगर में लव मैरिज करने वाली युवती काजल ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया. लहूलुहान पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज किया गया है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि  मोहम्मद तैय्यब पेशे से टाइल्स मिस्त्री है. उसने काजल यादव से तीन साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों  ताजनगर में किराए के मकान में रहते हैं और उनका डेढ़ साल का एक बच्चा है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात 10.30 बजे काजल और मोहम्मद तैय्यब के बीच विवाद हुआ. आरोपी पत्नी ने अपने पति पर दूसरे महिला के संबंध का आरोप लगाया. दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि काजल ने पति पर सब्जी काटने के चाकू से पीठ, गले में वार कर दिया. इस दौरान हाथ-मुक्के से भी पीटा. पति ने किसी तरह घर से भागा और अपनी मां के घर पहुंचा. जहां उसने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds