लॉगिन

मौत का कुआं : कुएं की सफाई करने उतरे दो भाइयों की मौत, ऑक्सीजन की कमी के कारण हादसे की आशंका

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मौत का कुआं : कुएं की सफाई करने उतरे दो भाइयों की मौत, ऑक्सीजन की कमी के कारण हादसे की आशंका

मौत का कुआं : कुएं की सफाई करने उतरे दो भाइयों की मौत, ऑक्सीजन की कमी के कारण हादसे की आशंका

बिलासपुर : जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है ,जहां दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों कुएं की सफाई कर रहे थे। आस पास इलाके में शोक का माहौल है। बताया ये जा रहा है ,की कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण यह हादसा हुआ होगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बेलगहना पुलिस की जांच में जुट गई है। यह घटना कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत करही कछार के आश्रित मोहल्ला डिपरापारा में हुई है।जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में रहने वाला दिलीप पटेल शुक्रवार की शाम घर के कुएं की सफाई के लिए कुएं में उतरा। सफाई के दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका सगा भाई दिनेश पटेल भी कुएं में उतर गया।

आशंका है कि कुएं के भीतर ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से निकाला गया। पुलिस का कहना है कि मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds