लॉगिन

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर : आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख की ईनामी चन्द्रना भी शामिल, 3 अन्य महिला नक्सलियों ने भी डाले हथियार

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
12 नक्सलियों ने किया सरेंडर : आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख की ईनामी चन्द्रना भी शामिल, 3 अन्य महिला नक्सलियों ने भी डाले हथियार

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर : आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख की ईनामी चन्द्रना भी शामिल, 3 अन्य महिला नक्सलियों ने भी डाले हथियार

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन से नक्सलियों का सरेंडर जारी है। सोमवार को दंतेवाड़ा में लोन वर्राट्र (घर वापसी) अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इसमें 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है। 1005 नक्सली अब तक इस अभियान के तहत सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है।इन सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है।

बीते महीने 7 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्रट्र अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अब तक इस अभियान में 991 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था। जिला प्रशासन की तरफ से नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में चलाये जा रहे लोन वर्रट्र (वर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी नक्सलियों समेत 7 माओवादियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी और दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर थे। दोनों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था।

कई घटनाओं में थे शामिल

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 बोदली आरपीसी, 1 उतला आरपीसी, 2 पोमरा आरपीसी, 1 बेचापाल आरपीसी, 1 डुंगा आरपीसी और पत्लेवाया-आरपीसी में सक्रिय थे। सभी नक्सली माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds