लॉगिन

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पुरुष और 2 महिला नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पुरुष और 2 महिला नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 4 पुरुष और 2 महिला नक्सली हथियारों के साथ गिरफ्तार

नारायणपुर : नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में मंगलवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब नारायपुर पुलिस ने 4 पुरुष और 2 महिला समेत 6 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों महिला नक्सली कुतुल एलओएस में सक्रिय थे.उनके पास से हथियार औऱ गोला-बारूज बरामद किया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक नारायणपुर पुलिस ने कई नक्सल वारदात में शामिल महिला नक्सली पारो हपका और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. पारा हपका के पास से 12 बोर बीजीएल लॉन्चर बंदूक 1 नग, बीजीएल बम छोटा 2 नग और सुनीता उर्फ संगीता मंडावी से एक टिफिन बम 1 नग, डेटोनेटर 1 नग व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds