राजा बैझड ने की चाकूबाजी : पुरानी रंजिश में युवक पर चाक़ू से किया कातिलाना हमला, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। निगरानी बदमाश राजा बैजड ने चाकूबाजी की है। मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश राजा बैजड ने पुरानी रंजिश को लेकर मोना तेली पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी राजा बैजड की तलाशी में जुटा है।
बताया जा रहा है कि, मोना तेली बाबू का जन्मदिन मनाकर घर जा रहा था। इसी दौरान राजा बैजड ने उसकी कार रुकवाई और उसपर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा बैजड फरार हो गया है। बता दें कि, राजा बैजड निगरानी बदमाश है और काफी दिनों से जेल में बंद था। राजा हाल ही में जेल से छूटा था और पुरानी रंजिश को लेकर मोना तेली को चाकू मार दिया। इस वारदात में मोना तेली गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस की टीम आरोपी राजा बैजड की तलाशी में जुटा है|