लॉगिन

गोल्ड जिम में लगी भीषण आग : फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, इलाके में मचा हडकंप

Chhattisgarh July 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गोल्ड जिम में लगी भीषण आग : फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, इलाके में मचा हडकंप

गोल्ड जिम में लगी भीषण आग : फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, इलाके में मचा हडकंप

रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने गोल्ड जिम में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. जिम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds