लॉगिन

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव, इलाके में भारी दहशत

Chhattisgarh July 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव, इलाके में भारी दहशत

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव, इलाके में भारी दहशत

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच की हत्या कर दी है. मामला जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव का है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

नक्सलियों में भारी दहशत 

दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है.कई नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इस बीच नक्सलियों में बौखलाहट देखने को मिल रही है. बीजापुर में नक्सलियों ने एक पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया है.

ऐसे दिया घटना को अंजाम

मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव के पूर्व सरपंच विजय जव्वा के घर पर नक्सली पहुंचे.सरपंच पर  धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और शव को गांव के रास्ते पर छोड़ दिया. जैसे ही इसकी खबर इलाके में फैली दहशत का माहौल देखा जा रहा है. बता दें कि बीजापुर जिले में ही अब तक सबसे ज्यादा नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है. बौखलाए नक्सली इस इलाके में ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर उनकी हत्या कर रहे हैं. चिन्नाकोडेपाल गांव में हुई घटना के बाद इलाके में भारी दहशत है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds