तस्कर पति-पत्नी गिरफ्तार : डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल खपाने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हिरण की खाल और गांजा बेचते हुए पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हे डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल के साथ पकड़ लिया। यह मामला छुरा थाना के कानसिंघी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, पति-पत्नी डेढ़ किलो गांजा और हिरण की खाल खपाने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हे घेराबंदी कर पकड़ा तो चीजें जब्त की गई। आरोपियों पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम एनडीपीएस तथा बीएनएस की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से गांजा और खाल बरामद की है। गांजे की कीमत करीब 15 हजार और खाल की कीमत 50 हजार आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की. धारा 20(बी) और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 39 (ए)(बी), 49(ए) (बी), 50, 51 और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds