लॉगिन

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार दो की हालत गंभीर

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक सवार दो की हालत गंभीर

रायपुर-मांढर : विधानसभा से सिलयारी तक बनी पीडब्ल्यूडी चमचमाती सड़क पर दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है । बेलगाम वाहनों के वजह से सड़कें ख़ून से लाल हो रही है। शनिवार की सुबह नेऊरडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी ठोकर लगते ही मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह 8 बजे कि है। विधानसभा से सिलयारी की तरफ जा रही कार क्रमांक सीजी 04 एलटी 4879 ने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डीपी 2240 को नेऊरडीह मोड़ में ठोकर मार दी मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे जो रेल्वे विभाग के एक ठेकेदार के अंदर में काम करते थे । वही कार को महिला टीचर चल रही थी । जो सिलयारी पथरी स्कूल में टीचर है ।

बड़ा हादसा होते-होते बच गया

आसपास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार एक बड़े डब्बे की जरकिन में डीजल लेकर जा रहे थे । जैसे ही कार की टक्कर हुई डब्बे में रखे डीजल पूरी तरह से मोटरसाइकिल कार घायलों के ऊपर के बिखर गए लेकिन इसमें अनहोनी नहीं हुई है। अगर जरकिन के डिब्बे में डीजल के जगह अगर पेट्रोल होता तो आग लगने की संभावना थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds