heml

बुजुर्ग बैगा की हत्या : जादू-टोने के शक में युवक ने टांगी मारकर की हत्या, आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेंडा में बुजुर्ग की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की टांगी भी बरामद कर ली गई है। हत्या जादू-टोने के शक में की गई थी।

1 जुलाई को जब 58 वर्षीय कपेश्वर राठिया अपने घर के परछी में अकेले सो रहे थे। अगली सुबह उनका शव खाट पर खून से सना मिला। पुलिस की जांच के दौरान मृतक के सिर, कान और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। मामले की गहराई से जांच करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृत्यु का कारण गंभीर आघात बताया गया। इसके आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज किया गया। जां

च के क्रम में पुलिस ने गांव के रविन्द्र राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने कपेश्वर राठिया के सिर पर टांगी से वार कर उनकी हत्या की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रविन्द्र को गांव के ही संतोष कुमार बीसी ने उकसाया था, जिसने कपेश्वर पर तंत्र-मंत्र का आरोप लगाया था और कहा था कि उसी की वजह से वह बीमार हो रहा है। घरघोड़ा पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी रविन्द्र राठिया (23) को गिरफ्तार किया, बल्कि हत्या के लिए उकसाने वाले संतोष कुमार बीसी (39) को भी पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button