लॉगिन

आदिवासियों को गाय देगी सरकार : योजना पर सियासत, कांग्रेस बोली “झूठा वादा”, साव बोले हर अच्छे काम से होता है उनके पेट में दर्द

Chhattisgarh July 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आदिवासियों को गाय देगी सरकार : योजना पर सियासत, कांग्रेस बोली “झूठा वादा”, साव बोले हर अच्छे काम से होता है उनके पेट में दर्द

आदिवासियों को गाय देगी सरकार : योजना पर सियासत, कांग्रेस बोली “झूठा वादा”, साव बोले हर अच्छे काम से होता है उनके पेट में दर्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी परिवारों की महिलाओं को साहीवाल गाय देने का निर्णय लिया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत छह जिलें में सरकार ने 325 आदिवासियों को गाय वितरित करेगी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के दुग्ध उत्पादन मैं महिलाओं को आत्निर्भर बनाना है। वहीं अब साहीवाल गाय योजना को लेकर पक्ष- विपक्ष के बीच सियासी घमासान तेज ही गया है।

प्रदेश के आदिवासी परिवारों को गाय देने के निर्णय पर अब सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है। मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- भाजपा 2003 से गाय देने के नाम पर झूठ बौल रही है। पहले हर आदिवासी को जसीं गाय देने की बात कही थी अब साहिवाल नस्त का गाय देने की बात कर रही है। आज तक एक आदिवासी परिवार को गाय नहीं मिला है।

जनहित के कामों से कांग्रेस को पेट में दर्द होता है – साव

कांग्रेस के तंज पर अब डिएरी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है, अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा- जनहित के कामों से कांग्रेस को पेट में दर्द होता है। झूठ की मास्टरी अगर किसी पार्टी में है तो वह कांग्रेस है। जनता अब कांग्रेस के वादों की सच्चाई समझ चुकी है, दोबारा नहीं ठगे जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds