heml

महिला से दरिन्दगी : एक ने घर बुलाकर की दुष्कर्म की कोशिश, मदद की गुहार लगाने सेलून पहुची तो संचालक ने किया दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। काम का झांसा देकर एक मजदूर महिला को घर बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई, जब वह अपनी आबरू बचाकर वहां से भागी और मदद के लिए सेलून गई तो वहां इंसान के शकल में बैठा दरिंदा उसे 16 घंटे तक बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला धरसींवा इलाके का है।

जानकारी के अनुसार, 30 जून को रायपुर के आसपास से सांकरा निवासी शिव घृतलहरे नाम के व्यक्ति ने एक गरीब मजदूर महिला को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ऑटो से सांकरा ले गया। घर पहुंचने पर शिव ने उसके साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह खुद को बचाकर महिला पास की खुशी हेयर ड्रेसर की दुकान में मदद की गुहार लगाने पहुंची, लेकिन दुकान संचालक योगेश सेन ने मदद करने के बजाय महिला को अंदर बुलाकर शटर बंद कर दिया और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद आरोपी ने महिला को 16 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की। यह खौफनाक सलूक महिला के साथ 30 जून दोपहर 2 बजे से 1 जुलाई सुबह 6 बजे तक चला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा।

इतने समय तक लापता रहने पर महिला की छोटी बच्चियां उसे खोजते हुए सांकरा पहुंच गईं। महिला भी किसी तरह दरिंदे के चंगुल से निकलने में सफल हुई और बच्चियों के साथ जाकर सिलतरा पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा भेजा। वहीं महिला के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button