फांसी के फंदे पर लटकती मिली 12 वी की छात्रा की लाश, पुलिस कर रही जांच

कोरबा: जिले  में गुरुवार को 16 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 12वीं की छात्रा थी। लड़की का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। जब परिवार वाले पहुंचे तो उन्हें पता चला। परिजनों ने कुछ समय पहले ही लड़की को गोद लिया था। अभी तक उसके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आलिया कक्षा 12वीं की छात्रा थी। उसे कुछ समय पहले ही अधिवक्ता अनिता चाको ने गोद लिया था। परिजन दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि आलिया फंदे से लटकी हुई है। इस पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसआई राकेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए परिजनों को बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने बताया है कि लड़की घर में अकेली थी। जब घर के परिजन पहुंचे तो देखा कि फांसी पर लटकी हुई थी। उसके खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds