लॉगिन

सीएसईबी का राखड बाँध टुटा : गाव में घुसा मलबा, घर-बार छोड़कर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

Chhattisgarh June 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएसईबी का राखड बाँध टुटा : गाव में घुसा मलबा, घर-बार छोड़कर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

सीएसईबी का राखड बाँध टुटा : गाव में घुसा मलबा, घर-बार छोड़कर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित सीएसईबी का राखड़ बांध टूटने से हड़कप मच गया। अफरा- तफरी के माहौल के बीच ग्रामीणों को घर छोड़कर भागना पड़ा। तड़के सुबह कटधोरा के ग्राम डिंडीलभाटा स्थित राखड़ बाँध का मलबा बहकर गाँव मैं घुस गया। बठाया जा रहा हैं कि, तेज़ बारिश से राखड़ बांध धराशाही हो गया है।

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही सीएसईबी के अधिकारी पहुंचे। वहीं राखड़ बांध के टूटने के बाद से प्रशासनिक अमला गांव खाली कराने के लिए जुट गया है। इस बीच लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल देखने को मिला। वहीं अभी तक इस घटना से किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। यह भी कहा जा रहा हैं की तेज बारिश होने से बड़ी तबाही मच सकती है।

प्रबंधन की लापरवाही आई सामने

मामले में सीएसईबी प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। डैम की मरम्मत में बड़ी कोताही करने के कारण फूटने से राखड़ युक्त मलबा गाँव के घरों घुस गया। जिसके चलते अब लोग अपना घर- बार छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। तड़के सुबह आई तबाही से ग्रामीण हैरान परेशान नजर आए।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds