हिस्ट्रीशीटर झोलटूराम गिरफ्तार : नहा रही महिला का बना रहे थे अश्लील विडियो, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखे नगर इलाके में बदमाश महिला की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच महिला के पति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू रॉड से पति और बच्चों पर हमला कर दिया। जिसके बाद से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है। लोगों ने आजाद चीक थाने के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नरिबाजी की।

हमला करने वाले बदमाश पुराने हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे हैं। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर झोलट् उ्फ॑ जफर और उसके भाई कलाम को गिरफ्तार कर लिया है। दौनों आरोपी महिला की विडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे।

एक आरोपी फरार

बदमाशों ने महिला के पति और उसके बच्चो से मारपीट भी की है। मारपीट ‘की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हुए थे। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी रेहान अभी भी फरार है। फ़िलहाल पुलिस रेहान की तलाश मैं जुटी हुई है। पूरा मामला आजाद चौक थाना का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds