नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता : 4 सक्रिय नक्सली गिरफ्तार, तो इधर स्मारक किया गया ध्वस्त

बीजापुर। बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक ओर फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री जंगल से 4 सक्रिय माओवादी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर नेलसनार क्षेत्र के बांगोली गांव में पुलिस ने माओवादियों द्वारा निर्मित एक पक्के स्मारक को ध्वस्त कर दिया।

फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान के दौरान कोपनझर्री जंगल से चार सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में आईईडी ब्लास्ट, आईईडीप्लांटिंग और निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। सभी माओवादियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार माओवादियों को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

माओवादी स्मारक किया गया ध्वस्त

बीजापुर के नेलसनार थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रावती नदी के पार स्थित बांगोली गांव में पुलिस ने माओवादियों द्वारा बनाए गए एक लगभग 15 फीट ऊंचे पक्के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक माओवादी संगठन द्वारा अपनी विचारधारा के प्रचार और प्रभाव विस्तार के उद्देश्य से निर्मित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है और ग्रामीणों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को बल मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds