नक्सली हिडमा के गांव में दुल्हन की विदाई, झूमते नजर आए सीआरपीएफ के जवान, निभाया भाई का फर्ज

सुकमा : नक्सलियों के गढ़ सुकमा से एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई. जहां खूंखार नक्सली हिडमा के गांव में एक दुल्हन की विदाई हुई. जिसमें सीआरपीएफ  के जवान झूमते नजर आए और भाई का फर्ज भी निभाया.

खूंखार नक्सली हिडमा के गांव पुवर्ती से एक वीडियो निकल कर सामने आई हैं, जहां एक बेटी की शादी थी. सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन के जवान ड्यूटी पर थे और बेटी की विदाई हूई तो गांव के लोग विदा हो रही बेटी को कैम्प के अधिकारियों और जवानों से मिलाने पहुंचे. दुल्हन बेटी को जब लेकर पहुंचे तो फिर क्या सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने भी भाई होने का फ़र्ज़ निभाते हुए दुल्हन को भाई की तरह चुमाया और नाचते गाते ग्रामीणों के साथ विवाह की ख़ुशियाँ बाँटी.

ये बदलते बस्तर की तस्वीर

यह तस्वीर नक्सलियों के सबसे खूंखार माने जाने वाले कमांडर हिड़मा के गाँव पूवर्ती की है,
और क्षेत्र में बीते कुछ समय में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शांति बहाली व विकास के लिए किए गए कार्यों से आए बदलाव की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds