आज हरियाणा के दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय, रोहतक में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : आज सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली और हरियाणा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. जहां मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार से हरियाणा के रोहतक जिले के सेक्टर-14 के लिए रवाना होंगे. इसके बाद दोपहर 2.25 को रायपुर पहुंचेंगे.

हरियाणा के दौरे पर जाएंगे सीएम विष्णु देव साय

सीएम  विष्णुदेव साय दिल्ली और हरियाणा के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं, जहां वो रोहतक जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके बाद दोपहर 2.25 बजे सीएम साय रायपुर पहुंचेंगे.

रायपुर के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

वहीं आज बीजेपी आपातकाल को लेकर बड़ा कार्यक्रम करने जा रही हैं, जिसे पार्टी संविधान हत्या दिवस मनाएगी. रायपुर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरिया में कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds