लॉगिन

सीएम विष्णुदेव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया नमन

Chhattisgarh June 25, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीएम विष्णुदेव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया नमन

सीएम विष्णुदेव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया नमन

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले सेनानियों को नमन किया। आगे सीएम साय ने कहा, 25 जून 1975, भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय,जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की आत्मा को कैद कर लिया था।

लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने वाले हजारों मीसा बंदियों के बलिदान को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की। हमारी सरकार ने भी प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान निधि देने की पुनः शुरुआत की, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds