मवेशी से टकराई बाइक : एक ही परिवार के 3 लोगो की मौत, छाता मंदिर गए थे तीनो

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार होकर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छातापाठ मंदिर गए हुए थे। जहां से वापस लौटते समय देर शाम को उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मवेशी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीसरे की मेडिकल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादरखुर्द निवासी सुखसिंह राठिया 46 वर्ष, साधराम राठिया 65 वर्ष, रामायण राठिया 62 वर्ष तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds