लॉगिन

VIDEO केशकाल घाटी का अद्भुत दृश्य : नॅशनल हाईवे के किनारे दिखा हिरनों का झुंड, मनमोहक विडियो भी आया सामने

Chhattisgarh June 22, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO केशकाल घाटी का अद्भुत दृश्य : नॅशनल हाईवे के किनारे दिखा हिरनों का झुंड, मनमोहक विडियो भी आया सामने

VIDEO केशकाल घाटी का अद्भुत दृश्य : नॅशनल हाईवे के किनारे दिखा हिरनों का झुंड, मनमोहक विडियो भी आया सामने

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव में नेशनल हाइवे-30 के किनारे स्थित केशकाल घाटी इन दिनों एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला है। यहां जंगल के किनारे एक दर्जन से अधिक हिरणों का झुंड खुलेआम विचरण करता नजर आया। जिसे देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की आंखें आश्चर्य से भर उठीं। हर कोई इस दुर्लभ और सुंदर दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गया।

स्थानीय लोगों ने इस मनमोहक पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे इलाके में वन्यजीवों के प्रति लोगों की रुचि और जागरूकता भी बढ़ी है।

डीऍफ़ओ  ने हिरणों की सुरक्षा के दिए निर्देश

पूर्व में भी केशकाल क्षेत्र में तेंदु आ सहित कई वन्य प्राणी देखे जा चुके हैं। अब हिरणों के झुंड के दर्शन ने क्षेत्रवासियों को रोमांच और प्रसन्नता से भर दिया है। लोग इसे प्रकृति के साथ सजीव जुड़ाव और वन्यजीवन के संरक्षण का सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। इस संबंध में डीएफ ओ दिव्या गौतम ने वन विभाग के कर्मचारियों को तत्काल सतर्कता बरतते हुए हिरणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds