अमित शाह के दौरे से पहले दहशत : नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी करने का लगाया आरोप

बीजापुर । केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत देखने को मिली है। बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही एक बार फिर दहशत का महौल बन गया है। बीते दिनों ही नक्सलियों ने दो छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद-आक्रोशित लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगाये थे।

दरअसल, यह पूरा मामला पामेड़ थाना अंतर्गत यमपुर सैंड्रा बोर गांव का है। जहां पर नक्सलियों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व माओवादी वेको देवा और ग्रामीण समैया की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने दोनों पर मुखबिरी करने का आरोप लगाया है।

आदिवासियों की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च

वहीं बीते दिनों बीजापुर जिले के पेदाकोरमा गांव में नक्सलियों ने जनअदालत में तीन आदिवासियों की हत्या कर दी। इसके विरोध में गुरुवार की शाम ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। जयस्तंभ चौक में मारे गए आदिवासियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए और समाज प्रमुखों ने सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

केंद्रीय गृहमंत्री और राज्य गृहमंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की

सर्व आदिवासी समाज मामले पर शांत है इस बात को भी लेकर नाराजगी जताई गई। केंद्रीय गृहमंत्री और राज्य गृहमंत्री से भी जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds