सरपंच पर किया टांगी से जानलेवा हमला : आरोपी ने घटना के बाद खा लिया जहर, अतिक्रमण हटाने से था नाराज, दोनों अस्पताल में भर्ती

बलौदा बाजार : जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरी ग्राम पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सरपंच को भारी पड़ गई. प्रधानमंत्री आवास योजना  के तहत बन रहे एक मकान के अतिक्रमण को लेकर सरपंच सरजू ध्रुव (51) ने ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कराया था. इसी बात से नाराज होकर अतिक्रमणकारी श्रीराम ध्रुव (55) ने शनिवार की सुबह जब सरपंच गौठान जाने वाली गली में पहुंचा, तो अचानक कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उनके सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद खुद आरोपी ने भी जहर खा लिया. घायल सरपंच और आरोपी दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भाटापारा में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी जमीन के साथ ही अपनी गली में भी कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा था. इसी बात को लेकर उसे पहले रोका गया. जब वो नहीं माना, तो ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव पारित कर तहसील कार्यालय में मामला लगाया, जिसकी एक दिन पहले पेशी हुई थी. सरपंच ने अपने शिकायत में हमले की वजह अतिक्रमण हटाने की रंजिश को बताया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित घायल सरपंच की शिकायत पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पीड़ित और आरोपी, दोनों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस मामले में जांच और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds