जमीन बंटवारे में नहीं मिला हिस्सा : युवक ने कुल्हाड़ी से की बड़ी मां की हत्या : भांजा निकला हत्यारा

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र के खुरदुर गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका की ही छोटी बहन के बेटे ने जमीन बंटवारे को लेकर नाराजगी में की थी। पुलिस की तफ्तीश में जो कहानी सामने आई, वह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली है.

18 जून को कोटा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान कुंवारियां बाई बघेल, उम्र 60 वर्ष, के रूप में हुई। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका अकेले रहती थी, उसकी कोई संतान नहीं थी और चार एकड़ जमीन के सहारे जीवन यापन करती थी। जमीन को लेकर परिवार में विवाद की आशंका को पुलिस ने गंभीरता से लिया.

पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतका की पांच बहनें थीं और जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था। उन्हीं में से एक बहन का बेटा सौखी नवरंग, जो पास ही रहता था, मृतका से नाराज था क्योंकि उसे जमीन में हिस्सा नहीं दिया गया। आरोपी ने मौका देखकर बड़ी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। सौखी नवरंग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds