पुलिस का बड़ा सर्च अभियान : 10 संदिग्ध बाहरी लोगो को हिरासत में लिया, किरायेदारो पर है कड़ी नजर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कर्वर्धा जिले में एक सनसनीखेज किस्सा सामने आया है। जहां बुधवार को अटल आवास, घुघरी रोड में ‘कबीरधाम पुलिस, नगर पालिका और डीआरजी की संयुक्त टीम के साथ एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह ऑपरेशन उन संदिग्धों के लिए हुई है जो दुसरे राज्यों से आकार छत्तीसगढ़ में बसे हुए हैं। इस ऑपरेशन में चार अलग-अलग टीमों ने पूरे अटल आवास परिसर में दबिश दी। पुलिस द्वारा कुल 10 संदिग्धों को थाना अभिरक्षण में लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने ये भी कहा है कि, अगर उनमे से किसी के पास भी सही दस्तावेज नहीं है तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों के लिए सुरक्षा की कड़ी पहल

इस कार्रवाई के दौरान निगरानीशुदा बदमाशों, स्थायी वारंटियों, गुंडा तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की गई है। दरअसल, बीते कुछ सप्ताहों से अटल आवास क्षेत्र में लगातार झगड़े, विवाद और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस सघन कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वहीं आम लोगों ने चैन की सांस ली है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds