एसीबी की बड़ी कार्रवाई : चिकित्सा शिक्षा कार्यालय का बाबू 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर को एक और बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को नया रायपुर स्थित आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में पदस्थ बाबू चवाराम बंजारे को एसीबी की टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी द्वारा योजनाबद्ध ट्रैप ऑपरेशन के तहत की गई।

बता दें कि रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे ने एसीबी से शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके जीपीऍफ़ और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को जारी करवाने के लिए चवाराम बंजारे ने 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर एसीबी ने आज ऑपरेशन अंजाम दिया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।एसीबी अधिकारियों के अनुसार, चवाराम बंजारे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds