रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे का काम रफ्तार पर, अब सिर्फ 6 घंटे में तय होगा सफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाले रायपुर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस शानदार फोरलेन एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों का दावा है कि इसके पूरा होते ही रायपुर से विशाखापत्तनम का सफर महज 6 से 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जो अभी लगभग 13 घंटे लगता है।

कुल लंबाई: 464 किलोमीटर

राज्य: छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश को सीधे जोड़ेगा

परियोजना: भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही यह सड़क

फायदा: समय, ईंधन और व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी

बोरिगुम्मा से दुर्ग सेक्शन पर तेजी से काम

कैसे बदलेगा सफर?

अब तक रायपुर से विशाखापत्तनम जाने में लोगों को 13 घंटे तक का वक्त लगता था। लेकिन फोरलेन हाईस्पीड एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह दूरी 6-7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे माल ढुलाई और टूरिज्म सेक्टर में भी बूस्ट मिलेगा।

एक्सप्रेसवे किन-किन इलाकों से गुज़रेगा?

दुर्ग, महासमुंद, ओडिशा का कोरापुट और बोरिगुम्मा, आंध्रप्रदेश का श्रीकाकुलम होते हुए विशाखापत्तनम

कब तक होगा पूरा?

अधिकारियों के मुताबिक 2025 के अंत तक इसका काम पूरा कर ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल बोरिगुम्मा से दुर्ग सेक्शन पर फाइनल लेयरिंग का काम तेज़ी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds