स्कूल की टाइमिंग में बदलाव : 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी कक्षाए, भीषण गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से शाला उत्सव मनाया जायेगा। प्रदेशभर में आज स्कूलों का नया सत्र प्रारंभ हो गया है। इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार, कक्षाएं दिनांक 17 से 21 जून तक सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित किया जायेगा।

वहीं प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नए आयाम देने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता योजना के तहत अब शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त व प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस योजना के तहत मंत्री, विधायक और जिलों के कलेक्टर स्वयं स्कूलों का दौरा करेंगे और वहाँ की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करेंगे।

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सोमवार से प्रदेशभर के स्कूलों में हो चुकी है। इसी के साथ यह योजना भी लागू की जा रही है ताकि सत्र के आरंभ से ही गुणकत्ता सुधार की दिशा में कार्य किया जा सके। अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षकों के क्रियाकलापों का निरीक्षण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds