जीवित वृद्धा को मृत बताकर कर डाला जमीन का नामान्तरण : भैयाथान तहसीलदार को सरगुजा कमिश्नर ने कर दिया निलंबित

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मैयाथान तहसीलदार संजय राठौर को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि जीवित महिला को मृत बताकर उन्होंने जमीन का नामांतरण करवा दिया। इसी मामले में 87 वर्षीय दृद्धा शेलकुमारी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वृद्धा शेलकुमारी तहसीलदार की शिकायत कलेक्टर से की थी। शिकायत पर तीन सदस्यीय टीम ने अपनी जांच में संजय राठौर को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने तहसीलदार पर कार्यवाही की है। तहसीलदार संजय राठौर को निलंबित करते हुए कलेक्टर कार्यालय बलरामपुर में अटैच किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds