राशन सामान लेने हितग्राहियों का निकल रहा पसीना : कभी सर्वर की समस्या, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

रायपुर : प्रदेश में अभी चावल उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें राशन दुकानों में सरकार के द्वारा 3 महीने का चावल एक साथ दिया जा रहा है। लेकिन 3 महीने का चावल एक साथ मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। नई-नई पास मशीनों में सर्वर की गड़बड़ी के कारण लोगों को कई घंटों तक राशन दुकानों के सामने लाइन में लगना पड़ रहा है।

इसी तरह राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, अमलीडीह सहित छोटापारा बैरनबाजार के राशन दुकान में भी लोगों की काफी लंबी लाइन देखी गई। यहां राशन लेने आए लोगों का कहना है कि वे सुबह 8 बजे से लाइन में खड़े हैं। मशीन में गड़बड़ी के कारण एक आदमी की फिंगरप्रिंट पहचान में ही आधे घंटे से ज्यादा समय लग रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds