आईजी ने ली बैठक : पुलिस अफसरों को गंभीर प्रकरणों के जल्द निराकरण के दिए निर्देश, पदोन्नत अधिकारियो के कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ केआईजी रायपुर रेंज ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के किए गए कामों की समीक्षा की। साथ ही एक साल से अधिक अवधि के लंबित अपराध, गंभीर अपराध के जल्द निराकरण के निर्देश दिए हैं। वहीं पशु तस्करी और आबकारी एक्ट के प्रकरणों, का फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन करने के लिए निर्देश दिए हैं।

रायपुर रेंज आईजीने बैठक में अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट और जब्त वाहन के राजसात और नीलामी की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आईजी ने कहा कि, आदतन अपराधियों के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्यवाही करने समेत शहर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।

पदोन्नत होने वाले अफसरों के कंधे पर लगा स्टार

बैठक के बाद पदोन्नत अधिकारियों के कंधे पर अशोक स्तंभ व स्टार लगाया गया। आईपीएस (IPS ) अमन कुमार, रमन कुमार झा और अजय कुमार वर्मा के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाया गया। इस दौरान निरीक्षक नरेश पटेल, श्रुति सिंह,मंजूलता राठौर ,लता चौरे के कंधे पर स्टार लगाया गया। इन्हें डीएसपी पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं इस प्रक्रिया के बाद सभी ने पदोन्नति होने वाले अफसरों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds