किसान से 49 हजार की लूट : शराब दूकान से शराब खरीदते वक्त लुटेरो ने पैसे लुटे, 5 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार ज़िले के लवन थाना क्षेत्र में एक किसान से हुई लूट की घटना के महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित किसान पीतराम पैकरा, जो ग्राम कोहरौद का निवासी है, बैंक से रकम निकालकर लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मंगलवार को अपने एक सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल से बलौदाबाजार गया था, जहां उसने बैंक से ₹49,000 निकाले। इनमें से ₹1,000 तत्काल खर्च कर वह ₹48,000 लेकर लौट रहा था। लौटते समय वह लवन शराब दुकान के पास रुका, जहाँ र500 की शराब खरीदी। जैसे ही वह दुकान से निकला, तभी एक अज्ञात युवक ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसे तथा उसके साथी को बाइक से नीचे उतार दिया।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए आरोपी

इसके बाद उस युवक के चार और साथी वहां पहुंचे और विवाद करते हुए पीड़ित के जेब में रखे 47,500 की नगदी लूट कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना लवन में अपराध क्रमांक 269/2025, धारा 310(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर पतासाजी की और शराब दुकान के पास लगे सीसीटीवी  कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने लूट की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से र36,000 नकद रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. जिसका उपयोग लूट की घटना में किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी हैं-

लोकेश निर्मलकर (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 2, लवन, भरत बंजारे (28 वर्ष, निवासी ग्राम बगबुड़ा, थाना लवन, प्रीतम साहू (35 वषी, निवासी वार्ड क्रमांक 04, लवन, मनीष खूंटे (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन, रवि शंकर कुरें उर्फ चोलाराम (30 वषी, निवासी वार्ड क्रमांक 03, लवन पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds