अम्बिकापुर में GST छापे के बाद व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे व्यापारी, इमरजेंसी बैठक शुरू…

अम्बिकापुर: अम्बिकापुर के बिलासपुर चौक स्थित एक दुकान में शुक्रवार को जीएसटी (GST) विभाग की छापेमारी के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया। व्यापारियों ने छापे की कार्रवाई का जमकर विरोध किया और सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।

गुस्से में आकर कई व्यापारियों ने अपने-अपने दुकान की चाबी अधिकारियों को सौंप दी और कहा, “जब व्यापार करना ही है तो आप ही दुकान चलाइए।” इससे मौके पर मौजूद अधिकारी भी असहज हो गए।

मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ और हंगामे के कारण यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

व्यापारियों का आरोप है कि जीएसटी अधिकारी बार-बार बिना किसी पूर्व सूचना के छापे मारकर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। इसके विरोध में व्यापारियों की आपात बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds