मेटाडोर पलटने से बड़ा हादसा: मालवाहक में सवारी ले जाना बना खतरा, दशगात्र में जाते वक्त हो गए हादसे का शिकार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के थाना क्षेत्र में 30 मई शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कल्याणिका स्कूल के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी मेटाडोर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 22 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह वाहन गौरेला के अमरैया टोला से बढ़ावनढांड गांव की ओर जा रहा था, जहां सभी लोग एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और मेटाडोर पलट गई।

डायल 112 और डायल 108 की टीम पहुंची मौके पर

इस घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और डायल 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि कुल 22 लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds