लॉगिन

महिला पर पति ने किया हमला : पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था पति

Chhattisgarh May 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला पर पति ने किया हमला : पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था पति

महिला पर पति ने किया हमला : पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, पत्नी के मायके में रहने से नाराज था पति

बिलासपुर  : बिल्हा थाना क्षेत्र के केंवाछी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद के चलते एक महिला पर उसके ही पति ने हमला कर दिया। घटना 26 मई की रात की है, जब अनिता खाण्डे अपनी मां तुलसी बाई सोनवानी के साथ एक खाट पर सो रही थी। इसी दौरान किसी ने उसके पैर पर धारदार चीज़ से हमला किया। अगले दिन पीड़िता के परिजनों ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खेत में छिपा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण खाण्डे बताया और यह कबूल किया कि वह अपनी पत्नी के ससुराल में रहने से नाराज था और इसी गुस्से में उसने हमला किया। आरोपी से घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds