पारिवारिक विवाद के चलते युवक की हत्या: चाचा ने बेटे के साथ मिलकर मार डाला, एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक के चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरा मामला मोहन नगर थाना के क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर का है।

अंकित शर्मा पिता प्रकाश शर्मा रोज की तरह सोमवार सुबह काम पर अपने वर्कशॉप गया था। वहां उसका चाचा गिरधारी शर्मा और उसका बेटा उदय शर्मा पहुंचे और दोनों अंकित से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे। झगड़ा बढ़ने पर अंकित के भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गिरधारी और उदय मारपीट पर उतर आए। उन्होंने अंकित को इतना मार दिया को वो बेहोश होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। जिसके बाद अंकित को तत्काल गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मोहन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एक गिरफ्तार और दूसरा फरार:

पुलिस के मुताबिक गिरधारी शर्मा अपने भतीजों से रंजिश रखता था। इसीलिए मौका देखकर उसने हत्या कर दी। पुलिस ने उदय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका पिता गिरधारी शर्मा फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds