बीजापुर मुठभेड़ : तुमरेल इलाके में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 1 नक्सली ढेर

बीजापुर : अबूझमाड़ में बुधवार को हुई बड़ी मुठभेड़ के बाद गुरुवार को बीजापुर जिले में डीआरजी के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के तुमरेल इलाके में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। सुबह से चल रही मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है। एसपी ने कहा है कि, जवानों से सम्पर्क होने के बाद दी जाएगी विस्तृत जानकारी।
उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में बुधवार 21मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। एंटी नक्सल आपरेशन में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे डीआरजी के जवानों ने मार गिराया। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव बीजापुर में मुठभेड़ तुमरेल इलाके में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को घेरा, जवानों ने राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया है।