रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 11 साल की बच्ची: अस्पताल में चल रहा इलाज, क्षेत्रीय विधायक ने जाना हाल-चाल

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के रामगढ़ पहाड़ी से 11 साल की बच्ची नीचे गिर गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और रामगढ़ सेवा समिति की टीम मौके पर पहुंची गई। रेस्क्यू टीम बच्ची तक पहुंची चुकी है। वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीक के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि, बच्ची डुमरिया सूरजपुर की रहने वाली है। वह सोमवार को अपने परिजनों के साथ रामगढ़ दर्शन करने के लिए आई थी। इसी दौरान बंदरों से डरकर बचने के लिए भागी, जिससे उसका पैर फिसल गया और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।