लॉगिन

S-400 बना भारत का ‘सुदर्शन कवच’, पाकिस्तान के हमले नाकाम – जानिए HQ-9 और S-400 में कौन है ज्यादा खतरनाक

National May 8, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
S-400 बना भारत का ‘सुदर्शन कवच’, पाकिस्तान के हमले नाकाम – जानिए HQ-9 और S-400 में कौन है ज्यादा खतरनाक

Sudarshan Kavach

Sudarshan Kavach : पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों पर किए गए हवाई हमलों की कोशिश को भारतीय वायुसेना और रूस से आयातित अत्याधुनिक S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से विफल कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि S-400 भारत का “सुदर्शन कवच” है, जो हवा से होने वाले किसी भी हमले को रोकने में पूरी तरह सक्षम है।

ऑपरेशन सिंदूर-1 में S-400 की भूमिका

‘ऑपरेशन सिंदूर-1’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर हैमर, स्कैल्प और अन्य प्रेसिजन हथियारों से हमला किया था। इस दौरान भी S-400 प्रणाली ने दुश्मन के संभावित जवाबी हमलों को रोकने में निर्णायक भूमिका निभाई, जिससे भारतीय लड़ाकू विमान सुरक्षित लौट सके।

हालिया हमलों को भी S-400 ने हवा में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान के ड्रोनों और मिसाइलों को यह प्रणाली तुरंत पहचान कर ध्वस्त कर देती है, जिससे देश के किसी भी शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ।

S-400 बनाम HQ-9 : कौन है ज्यादा खतरनाक?

भारत के पास रूस निर्मित S-400 है, जबकि पाकिस्तान के पास चीन का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम। आइए इन दोनों की तुलना करें:

1. तकनीक और शुरुआत

  • S-400 (भारत): रूस द्वारा 2007 में शुरू, अत्याधुनिक और नई तकनीक।
  • HQ-9 (पाकिस्तान): चीन का सिस्टम, 2001 में विकसित हुआ, तकनीकी रूप से पुराना।

2. रेंज की तुलना

  • HQ-9: अधिकतम रेंज 300 किमी तक।
  • S-400: चार वैरिएंट्स, अधिकतम रेंज 400 किमी तक – यानी दुश्मन की मिसाइल को बहुत पहले ही ढेर कर सकता है।

3. गति की तुलना

  • HQ-9: मैक 4+ (लगभग 4900 किमी/घंटा)
  • S-400: 17,287 किमी/घंटा तक की रफ्तार – कहीं अधिक तेज और घातक।

4. ऊंचाई की सीमा

  • HQ-9: अधिकतम ऊंचाई 50 किमी तक।
  • S-400: दुश्मन की मिसाइलों को 60 किमी तक की ऊंचाई में ही खत्म कर सकता है।

5. हथियार वहन क्षमता

  • HQ-9: 180 किग्रा हथियार ले जाने में सक्षम।
  • S-400: 24 किग्रा से 180 किग्रा तक के हथियार ले जा सकता है – जरूरत के अनुसार हमला करने की क्षमता।

6. टारगेट हैंडलिंग

  • HQ-9: एक साथ कितने टारगेट पर निशाना साध सकता है, यह स्पष्ट नहीं।
  • S-400: एक साथ 80 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है और एक टारगेट पर दो मिसाइलें दाग सकता है।

7. किसे मार सकता है?

  • S-400: बैलिस्टिक मिसाइल, बमवर्षक, फाइटर जेट्स, निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर विमानों को आसानी से गिरा सकता है।
  • HQ-9: इस पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds