सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा सीएम विष्णुदेव साय का हेलीकाप्टर, पीपल के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

रायपुर। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से सुशासन तिहार के तीसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान सीएम विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों के आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। अभियान के पहले दिन सीएम साय सक्ती जिले के बंदोरा गांव पहुंचे। प्रदेश के मुखिया के आगमन पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। करिगांव के ग्रामीणों और महिलाओं ने तिलक और आरती से उनका स्वागत किया। साथ ही उन्होंने सीएम को कमल फूल भी भेंट किया।

पीपल के पेड़ के नीचे लगाई मुख्यमंत्री की चौपाल 

करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री की चौपाल लगाई गई। जहां वे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। संवाद के दौरान ग्रामीण भी अपनी बातें मुख्यमंत्री के समक्ष रख रहे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। यह विशेष अभियान 31 मई तक चलेगा, जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्यभर में आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। सोमवार सुबह जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री आज से किसी भी जिले में बिना पूर्व सूचना के पहुंच सकते हैं और वहां आमजन से सीधा संवाद करेंगे। वे समाधान शिविरों में शामिल होकर सरकार की योजनाओं पर लोगों से फीडबैक भी लेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को गोपनीय रखा गया है। शीर्ष स्तर के अधिकारियों को छोड़कर किसी को भी उनके दौरे की जानकारी नहीं होगी। आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से अपने दौरे के लिए रवाना होने पहुंचे थे, लेकिन उसी दौरान उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। थोड़ी देर के इंतजार के बाद दूसरा हेलीकॉप्टर मंगवाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री अपने आकस्मिक दौरे पर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds