लॉगिन

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति मुर्मु ने 71 विभूतियों को किया सम्मानित, पंकज उधास और सुशील मोदी को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण

National April 29, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Padma Awards 2025: राष्ट्रपति मुर्मु ने 71 विभूतियों को किया सम्मानित, पंकज उधास और सुशील मोदी को मिला मरणोपरांत पद्म भूषण

Padma Awards 2025

Padma Awards 2025 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कारों को प्रदान किया। इस वर्ष कुल 71 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण, और 57 पद्मश्री सम्मान।

इस बार कला, साहित्य, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी अनेक हस्तियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।

पद्म विभूषण से सम्मानित हस्तियां:

  1. एम. टी. वासुदेवन नायर – प्रसिद्ध मलयालम लेखक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक; साहित्य और सिनेमा में योगदान के लिए।
  2. डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी – प्रख्यात गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट; एंडोस्कोपी और चिकित्सा अनुसंधान में अग्रणी योगदान के लिए।
  3. डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला और संगीत में विशेष योगदान के लिए।
  4. ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत) – सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रमुख; भारत-जापान व्यापार संबंधों को मजबूती देने में योगदान।

पद्म भूषण से सम्मानित:

  • नंदमुरी बालकृष्ण – सिनेमा और जनसेवा में योगदान।
  • विनोद कुमार धाम – तकनीकी क्षेत्र में नवाचार के लिए।
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक सेवा में योगदान।
  • शेखर कपूर – अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माण में योगदान।
  • एस. अजित कुमार – प्रशासनिक सेवा में विशिष्ट कार्य।
  • पंकज आर. पटेल – भारतीय औषधि उद्योग में अग्रणी योगदान।
  • डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम – चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं।
  • डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्या प्रकाश – रसायन विज्ञान में शोध कार्य।
  • श्रीजेश पी. आर. – भारतीय हॉकी में योगदान।
  • पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत) – ग़ज़ल गायकी में अद्वितीय योगदान।

 

पद्म अवार्ड से नवाजे गए ये लोग

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds